
नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत फिर एक बार हाथ मिलाता नजर आया है। यूनिसेफ ब्रांड अम्बेसडर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मंगलवार को लिंग भेद के खिलाफ और किशोरियों के समर्थन के लिए एक वेबसाइट लांच की।
इस वेबसाइट चियर-ओ-मीटर ने लड़कियों के लिए एक अभियान डेयर टू केयर शुरु किया है। यह अभियान महिलाओं के खिलाफ भेदभाव, लड़कियों की शिक्षा और सम्मान अवसर के लिए कार्य करेगा।
प्रियंका ने कहा आज भी हमारे देश में बहुत सी ऐसी लड़कियां है जिन्हें शिक्षा नहीं मिल पा रही है। आज भी हमारे समाज में कम उम्र में लड़कियों की शादी की वजह से लड़कियां पढ़ाई से वंछित रह जाती हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं लोगों से आग्रह है करती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़े।
इरफान पठान ने भी लोगों से यह अपील की है कि डेयर डेविल्स टीम के साथ सभी लोग मिलकर इस आंदोलन से जुडे़ और लड़कियों को समान अवसर दिए मिलें।