नई दिल्ली। अपने हुस्न से सबको मदहोश करने वाली भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन ने न्यू ईयर की शाम पर दिल्ली के लोगों के लिए कार्यक्रम पेश किया। सनी फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। सनी अपनी परफार्मेस से लोगों की प्रतिक्रियाओं से शॉक रह गई। सनी के डांस को लोगों ने बहुत पसंद किया। सनी अपनी दिलकश अदा से लोगों को घायल करती दिखी। सनी ने बताया कि लोगों का उल्लास देखने लायक था। मुझे उनका उत्साह और प्रतिक्रिया देखकर अच्छा लगा। राजधानी के ललित होटल में करीब 2000 लोग मौजूद थे। सनी के पति और उनके प्रबंधक डेनियल वीबर ने भी कहा कि प्रस्तुति कमाल की थी। दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। सनी ने बॉलीवुड के हिट आइटम सांग जैसे अनारकली डिस्को चली, चिकनी चमेली, डिस्को दीवाने आदि पर परफार्म किया और लोगों को अपने साथ नचाया।
न्यू ईयर इव पर सनी लियोन के साथ थिरके लोग