
<अपनी पूर्व प्रेमिका के पति से मिले सलमान
<आजाद हुईं ऐश्वर्य, अराध्या गईं स्कूल
<रिलीज से पहले पढ़िए 'जय हो' की 5 रोचक कहानियां
<चर्चा में: सलमान की हीरोईन, हिमेश की फजीहत
<पहनाए फिर उतार दिए सनी लियोनी के कपड़े
सलमान खान ऐश्वर्या के पति से तो गिले-शिकवे दूर कर चुके हैं लेकिन उनके पूर्व प्रेमी विवेक ओबरॉय को लेकर उनके मन में कड़वाहट अभी तक कम नहीं हुई है।
इस बात पर तब मोहर लग गई जब एक अवार्ड समारोह के दौरान सलमान, अभिषेक बच्चन के गले मिले और उनसे देर तक हंस-हंस कर बातें करते रहे लेकिन इसी फंक्शन में मौजूद विवेक ओबरॉय को देखकर भी उन्होंने अनदेखा कर दिया।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या को लेकर सलमान और विवेक में पहले काफी झगड़ा हुआ था लेकिन ऐश्वर्या ने इन दोनों से ही किनारा करते हुए अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। तब से विवेक सलमान से सुलह की काफी कोशिशें करते रहे लेकिन कामयाब नहीं हुए।
एक बार तो मंच पर लाइव कार्यक्रम के दौरान विवेक ने सलमान से कान पकड़कर माफी तक मांगी थी लेकिन लगता है सल्लू के दिल में कोई नरमी नहीं आई। तभी तो अवार्ड समारोह में एक बार फिर उन्होंने विवेक से हैलो तक करना गंवारा नहीं समझा।