सिर्फ सुनंदा ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज की भी हुई रहस्यमयी हालत में मौत




केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत बहुत ही रहस्यमयी हालत में हुई है और पोस्टमॉर्टम के बाद भी उनकी मौत की गुत्थी नहीं खुल पाई है। यहां तक कि पोस्टमॉर्टम के बाद से तो मामला और भी पेचीदा हो गया है। सुनंदा की मौत से पूरा देश चौंक गया था। यहां तक कि विदेशी मीडिया ने भी इसका कवरेज किया है।
वैसे हम आपको बता दें कि बॉलीवुड में भी ऐसे वाकये कम नहीं हैं जब किसी सेलिब्रिटीज की ऐसे ही रहस्यमयी हालत में मौत हो गई हो और उसके बाद मौत के कारण का पता ना चल सका है। रोचक बात ये है कि इस लिस्ट में लड़कियों के नाम बहुत ज्यादा है।
कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपने करियर के चरम के दिनों में भगवान को प्यारी हो गईं तो कुछ का गुमनामी के दिनों में निधन हुआ, लेकिन कारण किसी की भी मौत का नहीं पता चला। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जिनके साथ कुछ ऐसा हुआ है।