शुरू हुई अक्षय कुमार और श्रुति हासन की 'गब्बर' की शूटिंग




अक्षय कुमार और श्रुति हासन की आगामी फिल्म 'गब्बर' की शूटिंग की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। ये फिल्म संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में बन रही है।
शूटिंग सेट पर श्रुति ने एक लाल रंग की घुटनों तक ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वो काफी हॉट लग रही थीं, वहीं अक्षय बहुत ही रफ लुक में थे। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपना ये फर्स्ट लुक सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए शेयर किया था।
अक्षय कुमार और श्रुति हासन की इस फिल्म में उनके अलावा सोनू सूद, प्रकाश राज और निकेतन धीर भी कास्ट किए गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर राधाकृष्ण जगरलमुड़ी हैं और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2014 को रिलीज होगी।