मुंबई। दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप ने बॉलीवुड के सेल्बिस को भी हिलाकर कर रख दिया है। अब एक बार फिर महिलाओं के कपड़ों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। मेल डोमिनेटिंग सोसाइटी अक्सर रेप की वजह महिलाओं के छोटे कपडे़ बताते फिरते हैं।
अब इस बहस में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण भी कूद पड़ी हैं। अपने खुले विचारों के लिए जाने जानी वाली फिल्म अभिनेत्री दीपिका ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। दीपिका छोटे कपड़ों पर सवाल उठाने को महिलाओं की आजादी में हनन मानती हैं। दीपिका कहती हैं कि किसी भी तरह कपडे़ पहनने की आजादी हर महिला को है। कोई भी महिला जैसे वो चाहे वैसे कपडे़ पहन सकती है। छोटे कपडे़ रेप की वजह कभी नहीं हो सकते।
दीपिका ने कहा इन वारदातों के लिए कडे़ नियम और कानून बनाए जाए। ऐसी वारदातों की सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए । मिड डे