पिछले कई सालों की तरह इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री ने मुंबई पुलिस के लिए किया जाने वाला इवेंट 'उमंग' आयोजित किया। ये कार्यक्रम 18 जनवरी की रात में हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े स्टार्स शिरकत करते हैं और डांस-सिंगिग परफॉर्मेंस देते हैं।
इस बार के आयोजन में भी जहां एक तरफ अमिताभ बच्चन, आशा भोंसले और माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज आर्टिस्ट मौजूद थे, वहीं शाहरुख, ऋतिक, कैटरीना और करीनी जैसे कलाकार भी अपनी चमक बिखेर रहे थे। इस आयोजन में सचिन तेंदुलकर भी शरीक हुए।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, जैक्लीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर, बमन ईरानी और ऋचा चड्ढा सरीखे एक्टर्स भी मौजूद थे। इस आयोजन में आए मेहमानों की लिस्ट वाकई बहुत लंबी है। इस इवेंट की होस्टिंग मनीष पॉल ने की थी।
