जॉन अब्राहम की जितनी तारीफ उनकी एक्टिंग या फिल्मों के लिए होती है, उससे कहीं ज्यादा तारीफ वो अपनी बॉडी के लिए पाते हैं। बॉलीवुड में जितने भी फिटनेस फ्रीक एक्टर हैं, जॉन का नाम उनमें सबसे आगे रहते हैं। यहां तक कि 40 की उम्र में भी उनका जादू अब भी बरकरार है और शादी होने के बावजूद लड़कियां उन पर जान झिड़कती हैं।
वैसे हम आपको बता दें कि जॉन ने 1999 में ग्लैडरेज टाइटल ऑफ दि इयर का अवॉर्ड जीता था। साथ ही जब जॉन का मॉडलिंग करियर अपने चरम पर था, तब उन्होंने 'जिस्म' से फिल्मों में कदम रखा था। हाल ही में ट्विटर के जरिए प्रिया रुंचाल के साथ उनकी शादी की खबर कन्फर्म हुई है।
वैसे एक बात तो तय है कि इतना लंबा सफर तय करने से पहले जॉन ने कहीं ना कहीं से तो शुरुआत की ही होगी। तो इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाने जा रहे हैं जॉन की वो तस्वीरें जो उनके शुरुआती दिनों की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मॉडलिंग के दिनों में जॉन कैसे दिखते थे।
