4 बोतल वोदका: तस्वीरों में देखें हनी सिंह और सनी लियोनी की सिजलिंग केमेस्ट्री




एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' कई बार डिले हो चुकी है, लेकिन शायद एकता को बखूबी पता है कि सुर्खियों में वापस कैसे आते हैं। इस बार उन्होंने यो यो हनी सिंह को अपनी फिल्म में शामिल करके अपनी इस फिल्म को चर्चा में ला दिया है।
हनी सिंह इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ एक वीडियो सॉन्ग कर रहे हैं और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। अपने इस गाने के प्रमोशन के लिए हनी सिंह और सनी लियोनी ने एक साथ मीडिया से बात की और इस गाने की शूटिंग की कुछ क्लिप्स भी इंटरनेट पर अपलोड की हैं।
अडल्ट फिल्मों से बॉलीवुड में आईं सनी ने खुद भी इस वीडियो में गाना गाया है। इस गाने का टाइटल रखा गया है, 'चार बोलत वोदका'।