
<करिश्मा और करीना बनाएंगी फिल्में
<इस बार गब्बर है 78 करोड़ का
<कामसूत्र से है करीना का चौंकाने वाला कनेक्शन
<करीना नहीं कंगना है हॉटेस्ट वैजिटेरियन
<इस आत्मविश्वास का क्या करेंगे शाहिद?
पुराना प्रेम अगर सामने आ जाए तो निगाहें तो टकरा ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक अवार्ड समारोह में रिहर्सल के लिए पंहुचे करीना कपूर और शाहिद कपूर के साथ।
ये दोनों सितारे अपने-अपने कार्यक्रमों की रिहर्सल कर रहे थे रिहर्सल शूट पर दोनों अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रैक्टिस को पंहुचे तो दोनों अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए।
सालों बाद इन सितारों का फेस टू फेस सामना हुआ। सूत्रों के अनुसार इतने दिनों के बाद भी इनके दिलों से ब्रेकअप की कटुता अभी तक बरकरार है ये दोनों के सामने पड़ने पर फिर से दिखा।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तों दोनों की आंखे टकराई तो भी इनके चेहरे पर कोई मुस्कुराहट नहीं थी। न हीं दोनों सितारों ने फॉरमेलिटी में एक दूसरे को हॉय-हलो बोला। बिना कुछ बोले ये सितारे एक दूसरे को क्रॉस कर गए।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में इस लवली कपल की प्रेम कहानी ब्रेकअप पर जाकर समाप्त हो गई थी। तबसे इन दोनों के बीच बातचीत बंद है। ये भी बताया जा रहा है कि सैफ अली खान भी वहां पर मौजूद थे।
अब करीना तो शादी करके गृहस्थी जमा चुकी हैं लेकिन लगता है वह शाहिद से औपचारिकता भरा रिश्ता भी नहीं रखना चाहतीं।