फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना कोई बड़ी बात नहीं है। कब किसका दिल किस पर आ जाए और कब किसका घर टूट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।
इन दिनों अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन के अलग होने का मामला बेहद चर्चा में है। दोनों ने हालांकि तलाक नहीं लिया है मगर रिश्ते में आई कड़वाहट के चलते दोनों अलग रह रहे हैं। इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार हुमा कुरैशी की वजह से आई है जिनको फिल्मों में अनुराग कश्यप ही लेकर आए थे।
उन्होंने हुमा को फ़िल्म 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' से बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए. अब हुमा का कल्कि और अनुराग के अलग होने में हाथ है या नहीं ये तो हम नहीं जानते मगर बॉलीवुड में ये कोई इकलौता मामला नहीं है। ऐसी कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने शादीशुदा मर्दों से रिश्ते रखे और उनके बसे-बसाए घर का सुख-चैन छीन लिया।
इनमें कई सेलिब्रिटीज ऐसी भी हैं जिन्हें वक्त की नजाकत को समझते हुए प्यार की इस राह से अपने कदम वापस खींच लिए लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिनके वजह से बसा हुआ घर टूट गया। अब ऐसे में इन्हें 'होम ब्रेकर' ही कहा जाएगा।
