कोलकाता. बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा सेन का कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल की थीं। सुचित्रा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। श्वसन तंत्र में संक्रमण को लेकर 23 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लगातार ऑक्सीजन थेरेपी, चेस्ट फिजियोथेरेपी और नेबुलाइजेशन पर रखा गया था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं, जिससे उनके स्वास्थ्य में और गिरावट आ गई थी। 50 के दशक में अपने अभिनय के दम पर सबके दिलों में राज करने वाली सुचित्रा कोलकाता के सेन बेल व्यू क्लिनिक में भर्ती थीं।
उन्होंने `दीप ज्वेले जाई` और `उत्तर फाल्गुनी` जैसी मशहूर बांग्ला फिल्मों और हिंदी फिल्म `देवदास`, `बंबई का बाबू`, `ममता` और `आंधी` में काम किया था। उन्हें 1972 में पद्मश्री से नवाजा गया था।
