अंकिता-सुशांत ने तो कर ली शादी, ये कपल भी शादी के बिना रह चुके हैं साथ




इन दिनों फिल्मी गलियारों में खबर है कि एक्टर सुशांत राजपूत ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से काफी समय पहले ही शादी रचा ली थी और अब तक वो इस बात को छिपाते आ रहे हैं। अंकिता और सुशांत ने 5 सालों तक डेटिंग की है और डेली सोप में कई महीनों तक एक साथ काम किया है।
बताया जा रहा है कि इन दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप से अंकिता के पेरेन्ट्स को आपत्ति थी। ऐसे में सुशांत ने अप्रैल, 2013 में ही अंकिता से उज्जैन में शादी कर ली थी और अब तक वो इस बात को छिपाते आ रहे हैं। वैसे ऐसा नहीं है कि लिव-इन में रहने वाले अंकिता और सुशांत कोई नए कपल हैं।
बॉलीवुड में काफी समय से ये प्रथा चलन में है। अपने करियर को सिक्योर रखने के चक्कर में कई बार स्टार्स शादी नहीं करते हैं और अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहने लगते हैं। सैफ, करीना, आमिर, अभय देओल जॉन अब्राहम जैसे कई एक्टर्स हैं जो लिव-इन रिलेशन में रह चुके हैं।
इनमें से कई स्टार्स ने बाद में अपने पार्टनर के साथ शादी रचा ली, तो कुछ ने अपने साथी को डंप भी किया। इस पैकेज के जरिए हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं या रह रहे हैं।