‘जय हो’ में परिवारवाद: कई गुमनाम दोस्‍तों को मौका देकर फेमस बनाना चाहते हैं सलमान!




शुक्रवार को रिलीज हो रही '‘जय हो’' में सलमान खान ने अपने तमाम परिचितों और दोस्‍तों को मौका देकर उन्‍हें सफलता का स्‍वाद चखाने की कोशिश की है। यह 2014 की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसका कमाई के मामले में आमिर की धूम-3, और शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस से मुकाबला होने वाला है। सलमान की फिल्में हमेशा ही बॉलीवुड में गॉडफादर के तौर पर देखी जाती हैं।
इस फिल्म को चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म 'स्टालिन' का रीमेक माना जा रहा है जो 2006 में प्रदर्शित हुई थी। ऐसे में ‘जय हो’ के सामने एक बड़ी चुनौती होगी साथ ही फिल्म में काम करने वाले उन स्टार और फिल्म को डायरेक्शन देने वाले सलमान के भाई सोहेल खान का भी टेस्ट होने वाला है।
क्रिकेट टीम की तरह सलमान की ‘जय हो’ में भी 11 'खिलाड़ी' हैं। इनमें से ज्‍यादातर सलमान के दोस्‍त, परिचित और परिवार से जुड़े कलाकार हैं। इनका सलमान से क्‍या कनेक्‍शन है और फिल्‍म में क्‍या रोल है, यह आगे की स्‍लाइड्स में जानिए।