मान्यता के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगने दरगाह पहुंचे संजय दत्त




मुंबई: मुंबई के एक अस्पताल में अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता के फेफड़े का इलाज चल रहा है। संजय दत्त इस वजह से बेहद परेशान हैं। अपनी पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संजय दत्त श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर गए। इसके बाद संजय डोंगरी में सैय्यद हाजी अब्दुल रहमान शाह बाबा के दरगाह पर भी गए, जहां पर उन्होंने मान्यता के अच्छे स्वास्थय के लिए दुआ मांगी।
गौरतलब है कि संजय दत्त की पैरोल हाल ही में 30 दिनों के लिए और बढ़ाई गई थी। आपको बता दें कि मान्यता की बीमारी का पता चलने के बाद संजय दत्त ने अपनी पैरोल 30 दिन और बढ़ाने की अर्जी दी थी।