मुंबई। अजय देवगन के मैनेजर कुमार मंगत की बेटी अमिता पाठक ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राघव सचर से
शादी कर ली। मुंबई में हुए इस शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की और अमिता-राघव को बधाई दी।
राघव पेशे से सिंगर हैं वहीं अमिता फ़िल्म 'बिट्टू बॉस' में बतौर हीरोइन नजर आ चुकी हैं। अमिता के पिता कुमार मंगत पिछले 15 सालों से अजय देवगन से जुड़े हुए हैं।
अजय भी उन्हें परिवार का एक हिस्सा मानते हैं। ऐसे में अजय और उनकी वाइफ काजोल इस शादी में खास तौर से मौजूद रहे और हर रस्म में आगे बढ़कर हिस्सा लिया।
अजय-काजोल के अलावा नीतू चंद्रा, दिव्या दत्ता, कश्मीरा तन्ना, प्रभु देवा, फ़िल्म फाइनेंसर भरत शाह, मधुर भंडारकर, वासु भगनानी, प्रकाश झा, अभिजीत सावंत आदि कई सेलेब्स पहुंचे।
