अपनी पूर्व प्रेमिका के पति से मिले सलमान




<आजाद हुईं ऐश्‍वर्य, अराध्या गईं स्कूल
<रिलीज से पहले पढ़िए 'जय हो' की 5 रोचक कहानियां
<चर्चा में: सलमान की हीरोईन, हिमेश की फजीहत
<पहनाए फिर उतार दिए सनी लियोनी के कपड़े
<सलमान संग आखिर क्यों आईं ये लड़कियां
यह बिल्कुल चौंकाने वाले वाली खबर है। सलमान खान अपनी एक पूर्व प्रेमिका के पति से मिले हैं।
पिछले कुछ दिनों बच्चन परिवार के बर्ताव में अनोखा परिवर्तन दिख रहा है कि वे जिन लोगों की वर्षों से उपेक्षा करते आ रहे थे, उन्हें सार्वजनिक जगहों पर पहचान रहे हैं।
अमिताभ बच्चन द्वारा रेखा को एक पुरस्कार समारोह में नमस्ते करना और उनकी पत्नी जया द्वारा रेखा से हाथ मिलाना, मुस्कराना अभी तक पहेली बना हुआ है। अब एक और चर्चा ने सबको चौंका दिया है।
पता चला है कि एक अन्य पुरस्कार समारोह में अभिषेक बच्चन ने सलमान खान का आमना-सामना हो गया। पल भर को चौंकने के बाद दोनों ने आगे बढ़ कर एक-दूसरे को गले लगा लिया! यह मालूम नहीं हो सका है कि उस समारोह में ऐश्वर्या अपने पति के साथ थीं या नहीं।
जिन लोगों ने सलमान-अभिषेक के गले मिलने का यह सीन देखा वे देखते रह गए कि क्या हो रहा है। इस मुलाकात में जूनियर बच्चन और सलमान खुशमिजाजी से मिले और दो मिनट बात भी की। उन्होंने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। असल में कोई भी इस बात की उम्मीद नहीं करता कि सलमान और अभिषेक आमने-सामने पड़ जाएं तो वे गर्मजोशी से मिलेंगे।
अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या किसी समय सलमान की गर्लफ्रेंड थीं। सलमान-ऐश्वर्या का अतीत सबको पता है कि किसी तरह से दोनों का प्यार परवान चढ़ा और कैसे झगड़े के बाद राहें जुदा हुईं।
उल्लेखनीय है कि सलमान के बच्चन परिवार के साथ हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं। अमिताभ ने अपने बेटी की शादी के बाद भी सलमान के साथ फिल्म में काम किया। गौर करें तो अभिषेक ने कभी सलमान के बारे में कोई नेगेटिव बात मीडिया में कभी नहीं कही।
कई अवार्ड समारोहों में वे अगर साथ मौजूद भी रहे तो उनकी बॉडीलैंग्वेज से कभी नहीं लगा कि वे एक-दूसरे से असहज हैं। खुद सलमान पिछले साल एक-दो मौकों पर ऐश्वर्या का नाम आने पर कह चुके हैं कि अब वह उनके बारे में कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि वह किसी और की पत्नी बन चुकी हैं।
ऐसे में अब चर्चाएं है कि बच्चन परिवार पुरानी कड़वाहटों को भुला रहा है? सच यह है कि अगर ऐश्वर्य को इस बात में कोई समस्या नहीं है कि उनके पति उनके पूर्व बॉयफ्रेंड सलमान के गले लग रहे हैं तो किसी को आश्चर्य चकित होने की क्या जरूरत है।