बॉलीवुड के 'दबंग' खान यानी सलमान खान की आगामी फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सलमान ने इस फिल्म का प्रमोशन भी जोरदार तरीके से किया है। नरेंद्र मोदी से मिलने से लेकर छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में जाने तक, सलमान इस फिल्म को सफल बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
सलमान की इस फिल्म को उनके ही छोटे भाई सोहेल खान ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में सलमान एक ऐसे अवतार में दिखने जा रहे हैं, जिसे उनके फैन्स ने अब तक नहीं देखा है। फिल्म में कई एक्शन सीन्स हैं, एनर्जी है और फिल्म के म्यूजिक में गुजराती एसेंट है।
सलमान की फिल्म की रिलीजिंग के इस मौके पर हर आपको बताने जा रहे हैं सल्लू मियां से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स। एक बार सलमान ने ये बयान भी दिया था कि अगर उन्होंने 'बाजीगर' फिल्म कर ली होती, तो शाहरुख अपना बंगला 'मन्नत' नहीं बनवा पाते।
