देखें समीरा और अक्षय की संगीत सेरेमनी की खास तस्वीर




अपनी शादी के एक दिन पहले ही एक्ट्रेस समीरा रेड्डी और उनके पति अक्षय ने अपने घर पर संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। इस आयोजन में सिर्फ इस कपल के रिश्तेदार और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल थे। संगीत सेरेमनी की तरह ही इनकी शादी का आयोजन भी बहुत ही सीमित तरीके से हुआ जिसमें कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थे।
हांलाकि, रोचक बात ये है कि कम लोगों के होने के बावजूद इस कपल ने एन्जॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। समीरा और अक्षय, दोनों ने बॉलीवुड के कई गानों पर एक साथ खूब डांस किया। समीरा ने इस मौके पर एक झीना लहंगा पहन रखा था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
अक्षय ने ब्राउन रंग का नवाब सूट पहन रखा था।