देखिए आखिर क्यों टीवी शो में अचानक रोने लगे सलमान




जी हां दोस्तों बॉलीवुड के सुपर स्टार दबंग खान को आपने हमेशा हंसते हुए ही देखा होगा। सलमान हमेशा रियल लाइफ में और रील लाइफ में भी हंसते नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे सलमान हंसते-हंसते रोने लगे। दरअसल सलमान पहुंचे अपनी फिल्म 'जय हो' को प्रमोट करने के लिए डांस इंडिया डांस के मंच पर अपनी को-स्टार डेजी शाह के साथ। पहले तो सलमान खूब मुस्कुरा रहे थे। लेकिन जब डीआईडी के कंटेस्टेंट ने सलमान की फिल्मों के हिट गानों पर परफॉर्मेंस देना शुरु किया तो सलमान की आखों में आंसू आ गए।
मनन और सुमेध की परफॉर्मेंस को देखते समय सलमान अपने आप को रोने से रोक नहीं सके और स्टेज पर ही उनकी आंखो से आंसू छलक आए। डीआईडी के तीनों जजों में से एक जज मुदस्सर को भी सलमान के आंसू देख अपने करियर के वो दिन याद आ गए जब वो बॉलीवुड में काम के लिए भटक रहे थे और सुपरस्टार सलमान खान के उनकी मदद कि थी। मुदस्सर ने सलमान को उन दिनों के लिए के शुक्रिया किया।
सलमान को स्टेज पर रोता देख सलमान की को-स्टार डेजी शाह की भी आखों में आंसू आ गए। डेजी शाह भी सलमान के साथ अपनी फिल्म 'जय हो' को प्रमोट करने के लिए डीआईडी के मंच पर पहुंची थी। सलमान और डेजी शाह की फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को बड़े परदे पर रिलीज हो रही हैं।