<मैं पापा के कहे को टाल नहीं सकाः सलमान
<क्या इस साल चलेगा नई जोड़ियों का जादू?
<लड़की से अभद्रता शाहरुख को करेगी परेशान?
<बच्चन के करीब आ रहे हैं सलमान खान
<सलमान, शाहरुख और आमिर ने चुन ली राजनीतिक पार्टी
सेंसर बोर्ड ने कुछ ऐसी व्यवस्था की है जिसमें बच्चे सलमान की फिल्म जय हो अकेले नहीं देख पाएंगे।
सेंसर बोर्ड ने 24 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म जय हो यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।
सलमान की 'जय हो' पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सलमान की ज्यादातर फिल्में यू सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होती हैँ लेकिन इस फिल्म को यू/ए प्रमाण पत्र मिला है।
इस प्रमाण पत्र के मिलने का मतलब यह हुआ कि 18 साल से कम उम्र वाले बच्चे को अकेले फिल्म देखने की अनुमति नहीं मिलेगी। उसे किसी एडल्ट के साथ ही फिल्म देखना पड़ेगा।
जय हो को एक राजनीतिक थ्रिलर बताया जा रहा है। इसमें सलमान का किरदार भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ता है। यह किरदार कुछ-कुछ अरविंद केजरीवाल से भी मिलता-जुलता है।
