डेज़ी शाह दरअसल ‘रंगीला’ फिल्म की मिली जैसी हैं जो एक्स्ट्रा डांसर हुआ करती थीं और आज बॉलीवुड हीरोइन बन गई हैं, वे इस हफ्ते रिलीज होने रही ‘जय हो’ में सलमान खान के साथ लीड होंगी..उन्होंने 2011 में कन्नड़ फिल्म ‘भद्रा’ से स्क्रीन डेब्यू किया था। उससे पहले लंबा संघर्ष रहा। वे अतिरिक्त डांसर थीं।
हीरो-हीरोइन के पीछे भीड़ में नाचती थीं। बाद में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सहायक बन गईं। जमीन (2003) और खाकी (2004) जैसी फिल्मों की कोरियोग्राफी का हिस्सा बनीं। बाद में मॉडलिंग की और अब हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार के साथ हीरोइन के तौर पर नई पारी खेलने जा रही हैं।
