स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स में लग बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हुजूम




बॉलीवुड में ये सप्ताह पूरी तरह अवॉर्ड्स के नाम रहा। पहले स्क्रीन अवॉर्ड्स, फिर फिल्मफेयर अवॉर्ड के नॉमिनेशन्स और अब स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि स्टार्स कितने व्यस्त रहे होंगे और उनके पास खुश होने का भी कितना ज्यादा मौका होगा।
वैसे अगर बीती रात आयोजित हुए स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स की बात करें तो भी ये बेहद खास रहा। एक तरफ जहां करीना और सोनाक्षी ने रेड कार्पेट पर खूब भाईचारा दिखाया, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान और शाहरुख खान भी इस इवेंट में एक ही छत के नीचे मौजूद थे।
इस इवेंट में शाहरुख तो अकेले आए थे, लेकिन सलमान अपने भाई अरबाज, बहन अर्पिता और अपनी आगामी फिल्म 'किक' की को-स्टार जैक्लीन फर्नांडिस के साथ नजर आए। करीना ने इस इवेंट में एक सिल्वर और गोल्डेन रंग का गाउन पहन रखा था और सोनाक्षी एक ब्लैक टाइट ड्रेस में थीं। दीपिका पादुकोण शॉर्ट टॉप और लॉन्ग स्कर्ट में थीं जो 'गुंडे' ब्वॉयज अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की कंपनी खूब एन्जॉय कर रही थीं।
इसके अलावा और भी कई ऐसे स्टार्स थे जो इस इवेंट में बड़ी ही गर्मजोशी से नजर आए। इस पैकेज के जरिए हम आपको दिखाएंगे स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स इवेंट की तस्वीरें। तो आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानें कौन-कौन स्टार्स इस इवेंट में हुए शामिल।