बिपाशा जल्द करेंगी शादी, जॉन की वेडिंग के सवाल पर साधी चुप्पी




बॉलीवुड के कभी हॉट कपल रहे जॉन और बिपाशा को अब एक दूसरे की बात करना भी पसंद नहीं। अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम की शादी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई अभिनेत्री बिपाशा बसु के जवाब तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। बिपाशा से जब जॉन की शादी को लेकर सवाल किया गया तो वो इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं दिखीं। हालांकि, अपनी शादी को लेकर उन्होंने खुलकर बात की।
मीडिया से बातचीत के दौरान जॉन और प्रिया रुंचाल की शादी को लेकर बिपाशा ने दो टूक लहजे में कहा कि वो जॉन और प्रिया की शादी से जुड़े किसी भी सवाल पर जवाब नहीं देना चाहतीं।