हाल में हुए शोध में पुरुषों को किस तरह की महिलाएं अधिक आकर्षित करती हैं, इससे जुड़ा दिलचस्प पहलू पता चला है। फ्रांस के एक शोध की मानें तो जो महिलाएं ऊंची हील वाली सैंडल अधिक पहनती हैं, उनकी मदद के लिए पुरुष हमेशा तैयार रहते हैं।
फ्रांस की यूनिवर्सिटी डी ब्रेटेंगे सुड के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया गया कि महिलाओं की ऊंची हील्स के प्रति पुरुष अधिक आकर्षित होते हैं और ऊंची हील्स पहनने वाली महिलाओं की मदद के लिए आतुर रहते हैं।
वहीं शोध में यह भी माना गया है कि ऐसा महिलाओं के साथ नहीं होता कि वे ऊंची हील्स पहनने वाली महिलाओं की मदद के लिए आगे बढ़ें।
शोधकर्ता निकोलस ग्वेगुएन ने माना कि महिलाओं की हील्स के साइज का असर पुरुषों के व्यवहार को प्रभावित करता है।
शोध के दौरान अलग-अलग हील्स वाले जूते और पुरुषों के व्यवहार से संबंधित परीक्षण किया गया।
शोध के दौरान पहले महिलाओं को फ्लैट जूतों में पुरुषों के पास मदद मांगने के लिए भेजा गया जिसमें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिर उन्हीं महिलाओं को हाई हील्स वाले फुटवीयर में भेजा गया तो पुरुषों ने उनमें अधिक रुचि ली।
निकोलस के अनुसार, ''मीडिया का इसमें बड़ा रोल है। चूंकि हम टीवी पर ग्लैमरस मॉडल्स को हाई हील्स पहने देखते हैं जो असल जीवन में भी पुरुषों की सेक्स फंतासी को प्रभावित करता है। ऐसे में ऊंची हील वाली महिलाओं के प्रति उनका आकर्षण स्वाभाविक है।''
यह शोध अर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।