वीर्य से जुड़ी समस्या हो सकती है बड़े खतरे का इशारा


पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता कम होना न केवल फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का संकेत है बल्कि कई और रोगों से भी संबंधित हो सकती है।

डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता घटना इनफर्टिलिटी के अलावा हाई ब्लड प्रेशर व हार्मोनल समस्याओं का भी लक्षण हो सकता है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने इस शोध में यहां तक माना है कि इनफर्टाइल पुरुषों में दिल के रोगों के कारण समय से पहले मृत्यु की आशंका अधिक होती है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि पुरुषों के वीर्य का परीक्षण करके उनकी सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी माना कि आमतौर पर 30 साल की आयु के दौरान इनफर्टिलीटी से जूझ रहे पुरुषों को दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क अधिक होता है।

शोध के दौरान 1994 से लेकर 2011 तक के 30 से 50 साल की आयु वाले 9,387 पुरुषों पर अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।

यह शोध फर्टिलिटी एंड स्टेरलिटी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। -amarujala