मुंबई (30 दिसंबर): हाल ही में फैशन मैगजीन GQ जनवरी 2016 को दिए एक इंटरव्यू में बॉलिवुड एक्टर रणवीर सिंह ने चौंकाने वाला यह खुलासा किया की जब वो 12 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार 'कंडोम' का इस्तेमाल किया था।
दरअसल, जब उनसे पूछा गया था कि जहां बॉलिवुड का कोई भी दिग्गज एक्टर 'कंडोम' का ऐड नहीं करना चाहता। वहीं, उन्होंने क्यों इसे करने का फैसला लिया?
गौरतलब है रणवीर उस समय काफी खबरों में आ गए थे। जब उन्होंने एक नामी ब्रांड के कंडोम का ऐड किया था। जब इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्होंने इसी कंपनी को क्यों ही चुना तो उनका जवाब था, 'क्योंकि 12 साल की उम्र में मैंने सबसे पहला कंडोम इसी कंपनी का इस्तेमाल किया था।' रणवीर के अनुसार, यह ऐड भी उन्होंने ही लिखा था।
कइयों के साथ 26 साल की उम्र तक किया सेक्स
इस इंटरव्यू में रणवीर ने यह भी खुलासा किया की उन्होंने 26 साल की उम्र तक कइयों के साथ सेक्स किया था। लेकिन, बाद में उनकी सोच में बदलाव आया और उन्हें महसूस हुआ कि उनका किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना ही बेहतर है। रणवीर की मानें तो अब वो पूरी तरह बदल चुके हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। news24online
यहां देखे रणवीर का 'कंडोम' ऐड