ये हैं वो 3 कारण, जिनकी वजह से फ्लॉप हो गया माधुरी का कमबैक



माधुरी दीक्षित की 'डेढ़ इश्किया' ने दर्शकों के बीच खराब प्रदर्शन किया है। कारोबार विश्लेषक बताते हैं कि इस फिल्मी पारी के लिए उन्होंने गलत फिल्म चुनी। तुलना श्रीदेवी और जूही चावला से भी हो रही है जिनका कमबैक सफल रहा। शानदार रिव्यूज़ के बावजूद माधुरी दीक्षित की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' लोगों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकामयाब रही।
रिलीज के बाद अब बहस जोरों पर है कि क्या विद्या बालन को इस सीक्वल से बाहर रखना गलत फैसला रहा? क्या माधुरी इस फिल्म के लिए उपयुक्त थीं? आखिर वे ही इस फिल्म की यूएसपी मानी जा रही थीं और फिल्म की असफलता का ठीकरा उन्हीं के सिर फोड़ा जा रहा है, लेकिन क्या यह सही है? शायद नहीं। तलाश इन्हीं सब सवालों के जवाब ढूंढने की।