पिछले कई महीनों से रणबीर और कैटरीना इसलिए सुर्खियों में आ रहे थे क्योंकि ये दोनों अवॉर्ड फंक्शन्स और खाली वक्त में एक साथ छुट्टियां मनाने विदेश चले जाया करते थे। वैसे इस बार इनके चर्चित होने का कारण इनकी शादी या कोई और बात नहीं बल्कि इनके बीच हुई तकरार है।
जब से करीना कपूर ने कॉफी विद करन में रणबीर और कैट के रिश्ते का खुलासा किया है, तब से कथित तौर पर इनके बीच झगड़ा हो रहा है। कैटरीना को ये बात काफी नागवार गुजरी कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर खुले तौर पर बातें की जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह इन दोनों के बीच जम कर झगड़ा हुआ है और बात ब्रेकअप तक जा पहुंची है। इंडस्ट्री के कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि इन दोनों का अलगाव भी हो चुका है। वैसे खुद इन दोनों ने अब तक मीडिया के सामने जुबान नहीं खोली है।
