निर्देशक से हुआ झगड़ा, शर्लिन ने निकाली भड़ास, छोड़ी 'कामसूत्र 3D'




बॉलीवुड की बैड गर्ल शर्लिन चोपड़ा अब एंग्री गर्ल बन गई हैं। शर्लिन में अचानक ये बदलाव आया है अपनी आने वाली फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल की ताज़ा टिप्पणी के बाद। इतना ही नहीं उन्होंने फ़िल्म 'कामसूत्र थ्रीडी' को छोड़ दिया है हालांकि फ़िल्म पूरी हो चुकी है मगर अब शर्लिन इससे जुड़े किसी भी कार्यक्रम या प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेंगी।
दरअसल रूपेश ने मीडिया के सामने शर्लिन को अनप्रोफेशनल करार दिया था। सूत्रों पर अगर भरोसा करें तो पॉल के इस कमेंट के पीछे शर्लिन के फिल्म छोड़ने की ख़बर को वजह माना जा रहा है।
शर्लिन ने रूपेश के कमेंट का जवाब अपने फैन्स को ट्विटर के जरिए दिया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म KS3D में उन्होंने बमुश्किल 5 दिन काम किया है और वो फिल्म को बिना कोई हो-हल्ला किए छोड़ना चाहती थीं।
शर्लिन का गुस्सा इस पर भी कम नहीं हुआ। उन्होंने आगे ट्वीट कर ये भी आरोप लगाया कि जब रूपेश पॉल के पास फिल्म बनाने के पैसे नहीं थे तो उन्होंने ही वीडियो शूट कर यू-ट्यूब पर अपलोड किया और फिल्म के लिए निवेशक खड़े किए।
एंग्री गर्ल का बदला यहीं पूरा नहीं हुआ। उन्होंने ट्विटर पर ये तक लिखा डाला कि वो अब आगे मीडिया की मौजूदगी में रूपेश से बदला लेंगी।