मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी आनेवाली फ़िल्म जय हो को प्रमोट करने में बहुत बिजी हैं. वह देश के कई हिस्सों में अपनी फ़िल्म का प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं मगर इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी वह फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ते।
सलमान प्रमोशन से वक्त निकलकर 15 जनवरी की रात मुंबई में शोले थ्रीडी देखने पहुंचे। इस स्क्रीनिंग पर उनका साथ देने के लिए कई सेलेब्स मौजूद थे. डेज़ी शाह, सना खान, वरुण बडोला और राजेश्वरी सचदेव,ट्यूलिप जोशी,यश टोंक और उनकी पत्नी गौरी ने भी सलमान को कंपनी दी मगर सबकी नजरें टिकी रह गईं संगीता बिजलानी पर जो कि सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं।
संगीता का इस स्क्रीनिंग पर आना किसी सरप्राइज से कम नहीं था मगर इस स्क्रीनिंग पर आकर उन्होंने यह साफ़ जाहिर कर दिया कि वह और सलमान अब भी अच्छे दोस्त हैं।
सलमान की जय हो 24 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।
