जॉन अब्राहम की पत्नी के बारे में जानें, आखिर कौन हैं प्रिया रुंचाल ?



बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की शादी प्रिया रुंचाल से हो चुकी है, यह बात सभी जान चुके हैं। जॉन ने इस बात का खुलासा ट्विटर के जरिए किया। हालांकि जॉन के पिता भी कह चुके हैं कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। इससे पहले जॉन की जिंदगी में एक्ट्रेस बिपाशा बसु थीं। बिपाशा और जॉन का रिलेशनशिप 9 साल तक चला। इन दोनों की नजदीकियां फिल्म ‘जिस्म’ की शूटिंग के दौरान से बढ़ी थीं। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
बिपाशा के साथ अपने लंबे चले रिलेशन के ब्रेकअप के बाद जॉन को जल्द ही प्रिया के साथ देखा जाने लगा। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल और बिपाशा बसु एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। वहीं 2010 में जॉन और प्रिया की मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। हालांकि, उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी कुछ नहीं बोला।
यहां तक कि इन दोनों की शादी की खबर का खुलासा भी सोशल साइट ट्विटर के जरिए हुआ। सभी लोगों को हैरान हुई कि ये प्रिया रुंचाल कौन हैं?