रणवीर, दीपिका, सोनम,आलिया ने खूब मनाई पार्टी



मुंबई। नया साल शुरू होते ही बॉलीवुड में अवॉर्ड सेरेमनी का सिलसिला शुरू हो गया है। 13 जनवरी को स्क्रीन अवॉर्ड्स अटेंड करने के बाद बॉलीवुड स्टार्स फ़िल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी में शिरकत करने पहुंचे।
इस नॉमिनेशन पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, धानुष, कल्कि कोचलिन, संजय लीला भंसाली, काजल अग्रवाल, अयान मुखर्जी, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, इम्तियाज़ अली, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर नेने, फरहान अख्तर, सोनल चौहान,श्रद्धा कपूर, सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल,कोंकणा सेन शर्मा, हुमा कुरैशी, प्रतीक बब्बर और आदि कई सेलेब्स पहुंचे।
यह अवॉर्ड फंक्शन 24 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस बार के अवॉर्ड फंक्शन को रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा होस्ट करेंगे। 2014 इन अवॉर्ड्स का 59 वां साल है।