आलोकनाथ के बाद अब नील नितिन बने निशाना, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली



बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का ये लंबा सा नाम इंडस्ट्री से लेकर आम लोगों तक, सभी को आकर्षित करता है। 15 जनवरी को नील नितिन मुकेश का जन्मदिन होता है। इस बार उनके जन्मदिन पर लोगों ने रजनीकांत और आलोक नाथ की तरह उन पर भी जोक बनाने शुरू कर दिए। जहां सोशल नेटवर्किंग पर कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे थे, तो कुछ ने उन पर चुटकुले बनाने शुरू कर दिए।
32 साल के हो चुके नील बॉलीवुड सिंगर मुकेश के बेटे हैं और वो अपने नाम के साथ अपने पिता और दादा जी का नाम भी लिखते हैं। आइए आपको दिखाते हैं नील नितिन मुकेश पर बने कुछ चुटकुले।