जोधा-अकबर' को सफल बना रहे ये कलाकार, देखें इनका रियल अवतार




फिल्म ‘जोधा अकबर’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर ऋतिक रोशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवरिकर ने किया। हालांकि, इतिहास पर आधारित इस कहानी को धारावाहिक के रूप में भी प्रस्तुत किया जा रहा है।
छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘जोधा अकबर’ का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा किया गया है। शो की निर्माता एकता कपूर का यह सीरियल सभी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। इस धारावाहिक के सितारे अपने बेहतरीन प्रदर्शन से शो को सफल बना रहे हैं।
जी टीवी पर आने वाला यह टीवी कार्यक्रम आजकल बहुत अच्छा चल रहा है। रजत टोकस और परिधि शर्मा शो इस धारावाहिक को सफल बनाने के लिए ऐश्वर्या और ऋतिक के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं।
टीवी शो ‘पृथ्वीराज चौहान’ में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका अदा करने वाले रजत टोकस ‘जोधा अकबर’ मुगल राजा अकबर का किरदार निभा रहे हैं। वह काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं परिधि शर्मा एक राजपूत राजकुमारी का किरदार पूरे जोश और हाव-भाव के साथ अदा कर रही हैं। अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के जरिए इन्हें दर्शकों को बहुत प्यार मिल रहा है।
इस धारावाहिक में अकबर की पहली पत्नी रुकइया का किरदार निभा रही लवीना टंडन भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तारीफें बटोर चुकी हैं। दुष्ट महामंगा की भूमिका अदा कर रहीं अश्विनी कलसेकर और उनके ऑनस्क्रीन बेटे चेतन हंसराज उर्फ अधम खान भी बेहतरीन प्रदर्शन करके इस धारावाहिक को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।